Cold Water Side Effects : गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना आरामदायक लगता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी या फ्रिज का पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि ठंडा पानी कब और कैसे पीना चाहिए।
ठंडा पानी पीना तुरंत राहत देता है लेकिन ठण्डे पानी का अधिक सेवन या गलत समय पर सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मटके या सामान्य तापमान का पानी पीना हमारे लिए अच्छा होता है। आइए जानते है कि कब और कैसे फ्रिज का ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए और जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं, साथ ही फ्रिज का पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
ठंडा पानी हमें कब नहीं पीना चाहिए?
अगर आप को ठंडा पानी पीना चाहते है तो भी कुछ खास समय पर कभी भी ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी पीने का एक सही समय होता है। खाने के बाद भूल से भी ठंडा पानी न पीएं। क्योंकि ठंडा पानी हमारे भोजन को पचाने में समय लगता है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर गर्म होता है और ठंडा पानी से अचानक झटका लगने की सम्भावना होती है। इससे हमारे नसों में अकड़न और थकावट महसूस होती है। सर्दी-जुकाम या बुखार में ठंडा पानी पीने से स्थिति और खराब हो सकती है और गले में सूजन आ सकती है। इसके अलावा सोने से ठीक पहले ठंडा पानी पीने से पाचन पर असर पड़ सकता है और नींद में खलल पड़ सकती है। व्यायाम और वर्कआउट के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीना अच्छा नही होता है।
फ्रिज का ठण्डा पानी पीने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ठण्डा पानी पीने से सेहत खराब होती है। ऐसे में ताजा और मिट्टी के मटके का ठंडा पानी पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं और ये कई बीमारियों का कारण हो सकता है। जैसे,
- गला में खराश होना या टॉन्सिल की शिकायत
- साइनस की समस्या बढ़ना
- पाचन तंत्र कमजोर होना
- जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी
- सिरदर्द या माइग्रेन हो जाना
- ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट
किन लोगों को फ्रिज का पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए?
कुछ लोगों को स्वास्थ्य के ठीक न होने से फ्रिज का पानी पीने से बिल्कुल मना किया जाता हैं। इसमें साइनस, अस्थमा या श्वसन रोगों से ग्रसित लोग शामिल हैं। साथ ही जिनका ज्यादातर गला खराब रहता है, बुजुर्ग या जिनके जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती हैं, उन्हें भी फ्रिज का पानी नही पीना चाहिए। पाचन संबंधी परेशानी हो या डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों को भी इससे बचना चाहिए।
इसे भी पढें:-Soap Side Effect: साबुन से चेहरा धोना हो सकता है नुकसानदायक, इन बातों का रखें ध्यान